फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आबकारी विभाग ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद की। इस दौरान छह अभियोग पंजीकृत किए गए। थाना सुजौली अंतर्गत कैलाशपुरी के जंगल में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारकर लखीमपुर जनपद से बहराइच में बिक्री करने के लिए लाई जा रही अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मौके से दो बाइक भी बरामद की गईं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने कैसरगंज व मोतीपुर अंतर्गत थाना रामगांव व ग्यारह सौ रेती समेत अन्य स्थानों पर छापा मारकर 210 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से लगभग दो सौ किलोग्राम लहन भी बरामद की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया के नेतृत्व में रात दो बजे से बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई। सुबह लगभग चार बजे लखीमपुर की ओर से दो बाइक सवार ट्यूब में शराब लेकर आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। इस पर आबकारी सिपाहियों ने उनमें से एक को पकड़ लिया। दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। मौके से बरामद दोनों मोटरसाइकिलों को सीज करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed