फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आईपीएल चीनी मिल के बाहर चला रेलवे का बुलडोजर

Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। चीनी मिल गेट के सामने रेलवे की खाली पड़ी जमीन का एक करोड़ तीस लाख किराया चीनी मिल पर निकल रहा था। इस जमीन पर मिल ने अपना गेट खोलकर रास्ता निकाल रखा था। रेलवे प्रशासन की ओर से किराये को लेकर कई बार नोटिस भेजी गई। नोटिस का जवाब न मिलने और बकाया भुगतान न होने पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। रेलवे प्रशासन ने रास्ते पर बुलडोजर से खुदाई कर जमीन कब्जे में लेते हुए मिल का गेट बंद कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से चीनी मिल में अफरातफरी मच गई। चीनी मिल प्रशासन अब प्रवेश के लिए दूसरा रास्ता निकालने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जरवलरोड स्थित इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल का मुख्य गेट रेलवे की जमीन पर खुलता था। रेलवे की जमीन से ही रास्ता निकला था। चीनी मिल प्रशासन पिछले कई वर्षों से रेलवे की खाली पड़ी जमीन का इस्तेमाल कर रहा था। करीब 10 वर्ष पूर्व चीनी मिल ने समझौते के तहत रेलवे से यह जमीन किराये पर ले ली थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन की ओर से कई बार चीनी मिल को किराये को लेकर नोटिस भेजी गई, लेकिन किराया नहीं दिया गया। नोटिस का जवाब भी नहीं दिया गया। जमीन का किराया एक करोड़ तीस लाख के लगभग पहुंच चुका था। मंगलवार को रेलवे प्रशासन की ओर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर आई डब्ल्यू मनोहर कुमार की अगुवाई में रेलवे पुलिस बुलडोजर के साथ चीनी मिल के मुख्य गेट पर पहुंची। इस दौरान टीम ने रास्ते की खुदाई करते हुए मिल का मुख्य गेट बंद कर दिया। साथ ही जमीन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

किराए को लेकर कई बार नोटिस भेजी गई, लेकिन चीनी मिल की ओर से न किराया जमा किया गया और न ही कोई जवाब दिया गया। मंगलवार को रेलवे ने जमीन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोहर कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
रेलवे को एक करोड़ तीस लाख दिया जाना था जो मिल प्रशासन के लिए संभव नहीं था। रेलवे ने मंगलवार को जमीन अपने कब्जे में लेकर रास्ता बंद कर दिया है। शीघ्र ही नए रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
-ठाट सिंह राणा, जीएम, आईपीएल चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed