फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

खेत में मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका

Tue, 29 Mar 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बाबागंज (बहराइच)। सिवान गांव में अरहर के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवर खा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी रही, लेकिन चेहरा सड़ जाने के कारण सफलता नहीं मिली। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थानाक्षेत्र के सिवान गांव में बढ़ाऊ का अरहर का खेत है। मंगलवार को सूचना मिली कि खेत में लगभग 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का चेहरा सड़ जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी। महिला के शरीर पर जेवरात मिले है। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जानवर खा चुके हैं। शव को देखने से लग रहा है कि यह करीब 15 दिन पुराना है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। घटना की सूचना पर रुपईडीहा पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा। शिनाख्त न होने पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed