{"_id":"623a139d570561574269f03a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko622695765","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद शुरू हुई प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद शुरू हुई प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद मंगलवार से जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ हो गया। बीते दो वर्षा से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा सकी थीं। मंगलवार को वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने के अवसर पर दोनों पालियों में छात्र-छात्राएं उत्साह पूर्वक अपने-अपने विद्यालयों में पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं में भी काफी खुशी दिखी।
जनपद के 2903 प्राथमिक विद्यालयों में बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण नियमित कक्षाओं के संचालन में तो बाधा आयी ही, परीक्षाओं का आयोजन भी नहीं कराया जा सका था। इस वर्ष कोरोना संक्रमण पर अंकुश के बाद शासन ने वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन का निर्णय लिया था। जिस पर विद्यालय खुलते ही शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग से निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा कराते हुए नौनिहालों को परीक्षा के लिए तैयार किया। मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 1819 प्राथमिक, 369 जूनियर व 615 संविलियन विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। यह परीक्षाएं आगामी 27 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पॉली में कक्षा एक की हिंदी मौखिक परीक्षा का आयोजन हुआ। जबकि कक्षा दो से कक्षा पांच तक हिंदी की लिखित व मौखिक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। इसी प्रकार कक्षा छह से कक्षा आठ तक प्रथम पॉली में हिंदी व द्वितीय पॉली में पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई।
नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू होने के समय छात्र-छात्राएं व शिक्षक काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्राथमिक विद्यालयों में भी परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राएं खासी तादाद में नजर आए। खंड शिक्षा अधिकारी महसी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक परीक्षा समाप्त होने के उपरांत कक्षा पांच व कक्षा आठ की परीक्षा कॉपी ब्लाक संसाधन केंद्र पर ही जमा कराएं। प्रश्न पत्र का बंडल यदि संभव हो तो अध्यक्ष/उपाध्यक्ष अथवा ग्राम प्रधान की निगरानी में ही खोला जाए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ ही सहायक शिक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बलहा ब्लॉक अंर्तगत प्रेम नगर जूनियर विद्यालय में प्रथम पॉली में पंजीकृत 262 परीक्षार्थियों के सापेक्ष शत प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विकास खंड महसी के तेजवापुर अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय ढुढैलापुरवा में पंजीकृत 130 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 107 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रश्मि की देखरेख में परीक्षा का आयोजन कराया गया। विकासखंड हुजूरपुर अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय सरवा में प्रधानाध्यापक शरत चंद्र राय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीपा राय के निर्देशन में कुशलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ।
प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन परीक्षा के प्रथम दिन ही यह दावे हवाहवाई साबित हुए। विभिन्न विद्यालयों में प्रश्न पत्रों के बंडल देर से पहुंचे तो कहीं पालीथिन में पैक कर प्रश्न पत्र विद्यालयों में पहुंचाए गए। कई विषय के प्रश्न पत्र निर्धारित छात्र संख्या से कम मिलने पर शिक्षकों ने किसी प्रकार परीक्षा संचालित कराई।
परीक्षाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं। परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराई जा रही हैं। पहला दिन होने के कारण कुछ विद्यालयों में प्रश्न पत्रों के पहुंचने में देरी की शिकायत सामने आई है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करायी जा रहीं हैं।
अजय कुमार, बीएसए, बहराइच