फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बिना नक्शे के बने दो सौ मकान व दुकान होंगे धराशायी

Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहरी क्षेत्र में बिना नक्शे व नक्शे के विपरीत बने दो सौ से अधिक मकान व दुकान अब धराशायी कराए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही गलत तरीके से बने मकानों व दुकानों पर जिला प्रशासन का चाबुक चलेगा। कई बार नोटिस जाने के बाद भी मामले को गंभीरता से न लेने वालों पर जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में बिना नक्शे व नक्शे के विपरीत मकान व दुकान बड़े पैमाने पर बनाए गए हैं जिसकी शिकायत स्थानीय व अन्य लोगों ने की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिलने पर मकान मालिकों व दुकानदारों को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस भेजा गया। कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी मकान मालिकों व दुकानदारों ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। मामला सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट से भी मकान मालिकों व दुकानदारों को नोटिस भेजा गया। इसके बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। कई बार मौका मिलने के बाद भी ध्यान न देने वाले दो सौ से अधिक लोगों के मकान व दुकान धराशायी करने का आदेश सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट से जारी हुआ। आदेश मिलते ही मकान मालिकों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बिना नक्शे व नक्शे के विपरीत बने मकान व दुकान धराशायी करने के आदेश के बाद भी समाधान का मौका मिल सकता है। आदेश के बावजूद दुकानदार या मकान मालिक शमन शुल्क जमा कर दें तो निर्माण वैध हो जाएगा। इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया कि दो सौ से अधिक लोगों के मकान व दुकान धराशायी करने का आदेश कोर्ट ने जारी किया है। समय रहते अगर लोग नियमों के तहत शमन शुल्क जमा कर देंगे तो निर्माण वैध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed