फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पांच झोपड़ियों में लगी आग, नगदी-सामान राख

Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। थाना जरवलरोड स्थित रिठौरा गांव की पांच झोपड़ियों में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान लाखों की नगदी, गृहस्थी का सामान व अनाज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना जरवलरोड स्थित रिठौरा गांव में नहर के किनारे ग्रामसभा बहरामपुर के कटान पीड़ित झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ किसी तरह जीवन बसर कर रहे थे। शुक्रवार को कटान पीड़ित छेदीराम की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल-बगल बनी भगवानदीन, रामचरण, राधा और राधे की झोपड़ियों को भी आगोश में लिया। फूस के बने पांचों घरों में आग पूरी तरह से धधकने लगी। अग्निकांड की सूचना पाकर मौके पर पंहुचे आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान छेदीराम के घर में रखी साढ़े तीन लाख की नगदी व सभी पांच घरों में रखा गृहस्थी का सामान, कपड़े व अनाज आदि सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed