{"_id":"61f2daec177ee10ce06efa32","slug":"bahraich-bahraich-news-lko615231212","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा सीट अपना दल के खाते में, भाजपाई नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा सीट अपना दल के खाते में, भाजपाई नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले की नानपारा विधानसभा सीट भाजपा गठबंधन के अपनादल एस के खाते में गई है। यहां से रामनिवास को टिकट दिया गया है। हालांकि, यह सीट अपना दल को मिलने के बाद अब भाजपा खेमे में अंतर विरोध शुरू हो गया है। असंतुष्ट क्षेत्रीय नेताओं ने भाजपा नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया है। नानपारा विधानसभा सीट गत पांच चुनावों से भाजपा के खाते में रही है। यहां से चार बार जटाशंकर सिंह को क्षेत्र की जनता ने चुनाव जिताकर सदन तक भेजा है। वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर लड़ीं माधुरी वर्मा भी चुनाव जीतने में सफल रहीं थी।
माधुरी अब भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गई हैं। अब नानपारा की सीट भाजपा गठबंधन के अपनादल एस के खाते में आ गई है। गठबंधन के खाते में सीट चली जाने से क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि नानपारा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां की जनता ने पांच बार भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जताकर सदन तक पहुंचाया है।
इस बार क्षेत्र की जनता को भाजपा से काफी आशाएं थीं, लेकिन सीट गठबंधन के खाते में चली जाने से भाजपा का परंपरागत कार्यकर्ता काफी निराश व हताश है। मामले में नानपारा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि नानपारा सीट गठबंधन के खाते में जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि नानपारा की जनता ने हमेशा भाजपा पर ही भरोसा जताकर पांच बार भाजपा के प्रत्याशी को सदन भेजने का कार्य किया है। अब सीट गठबंधन के खाते में जाने से सभी असमंजस की स्थित में हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभी इसका पुरजोर विरोध करेंगे।