फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

नानपारा सीट अपना दल के खाते में, भाजपाई नाराज

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले की नानपारा विधानसभा सीट भाजपा गठबंधन के अपनादल एस के खाते में गई है। यहां से रामनिवास को टिकट दिया गया है। हालांकि, यह सीट अपना दल को मिलने के बाद अब भाजपा खेमे में अंतर विरोध शुरू हो गया है। असंतुष्ट क्षेत्रीय नेताओं ने भाजपा नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया है। नानपारा विधानसभा सीट गत पांच चुनावों से भाजपा के खाते में रही है। यहां से चार बार जटाशंकर सिंह को क्षेत्र की जनता ने चुनाव जिताकर सदन तक भेजा है। वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर लड़ीं माधुरी वर्मा भी चुनाव जीतने में सफल रहीं थी।
विज्ञापन

माधुरी अब भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गई हैं। अब नानपारा की सीट भाजपा गठबंधन के अपनादल एस के खाते में आ गई है। गठबंधन के खाते में सीट चली जाने से क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि नानपारा सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां की जनता ने पांच बार भाजपा प्रत्याशी पर भरोसा जताकर सदन तक पहुंचाया है।
विज्ञापन

इस बार क्षेत्र की जनता को भाजपा से काफी आशाएं थीं, लेकिन सीट गठबंधन के खाते में चली जाने से भाजपा का परंपरागत कार्यकर्ता काफी निराश व हताश है। मामले में नानपारा नगर अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि नानपारा सीट गठबंधन के खाते में जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ता काफी निराश हैं। उन्होंने कहा कि नानपारा की जनता ने हमेशा भाजपा पर ही भरोसा जताकर पांच बार भाजपा के प्रत्याशी को सदन भेजने का कार्य किया है। अब सीट गठबंधन के खाते में जाने से सभी असमंजस की स्थित में हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभी इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed