फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मकान में तैयार हो रहे थे अवैध असलहे, एक दबोचा

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। तेलियानी टोला जोगापुरवा गांव में स्थित एक मकान में अवैध असलहे तैयार किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर एक आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने सभी थानाध्यक्षों को चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान व अवैध कार्य पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र दलबल के साथ चेकिंग व गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से एक मकान में अवैध असलहा तैयार करने की सूचना मिली। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ तेलियानी टोला जोगापुरवा गांव में पहुंचे जहां एक मकान के कमरे में अवैध तमंचों का निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन

मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान राजकुमार अवस्थी निवासी तेलियानी टोला जोगापुरवा के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि इस दौरान तीन तमंचे 315 बोर चालू हालत में मिले। एक 315 बोर का जिंदा कारतूस, तीन तमंचे 315 बोर अर्द्धनिर्मित, चार तमंचे 12 बोर अर्द्धनिर्मित व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed