{"_id":"61f03c1cdabaef075e38d199","slug":"bahraich-bahraich-news-lko615074914","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही का नतीजा, 10 दिन में 819 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही का नतीजा, 10 दिन में 819 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 10 दिनों के भीतर 819 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बावजूद जिले में कहीं भी कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई कोरोना गाइडलाइन सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रही है। वहीं, कार्यालयों में भी कोरोना बचाव गाइड लाइन सिर्फ कोविड हेल्प डेस्क तक सीमित नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कोविड गाइडलाइन जारी की गई थी।
इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोलों का निर्माण व शॉपिंग मॉल में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने की बात कही गई थी, लेकिन जिले में तेजी से फैल रहे संक्रमण के बीच कहीं भी कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिख रहा है। बाजारों में जमा होने वाली भीड़ में अधिकांश लोगों के चेहरे से मास्क गायब दिख रहा है। वहीं दुकानों के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बनाए गए गोले खानापूर्ति ही लग रहे हैं।
कुछ यही हाल अस्पताल का भी है, जहां लाउडस्पीकर से तो कोरोना गाइडलाइन के पालन की बात सुनाई जाती है, लेकिन जमीन पर कोई पालन होता नहीं दिख रहा है। अस्पताल परिसर में लोग धड़ल्ले से बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते नजर आ रहे हैं। लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि जिले में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है और पिछले 10 दिनों के अंदर 819 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 29 दिसंबर को जिले में कोरोना का पहला मामला पाया गया था। राहत भरी बात यह है कि 200 से अधिक लोगों ने इस दौरान कोरोना को मात दी है।