फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाई ने दबंगों संग बहन व बहनोई पर बोला हमला

Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बिछिया (बहराइच)। थाना सुजौली अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेही के मजरा जागापुरवा गांव में एक युवक ने दबंगों के साथ मिलकर अपनी बहन के घर पर हमला बोल दिया। बहन व बहनोई की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाया। पीड़ितों ने पुलिस पर तहरीर न लेने व दबंगों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मटेही के मजरा जागापुरवा निवासी जुबेदा पति शाबिर अली के साथ घर में रहती है। रविवार रात लगभग आठ बजे गांव निवासी उसका सगा भाई खूबसूरत अली अपने कुछ दबंग नेपाली साथियों के साथ उसके घर में घुस गया। इसके बाद जुबेदा व उसके पति को पीटने लगा। जुबेदा ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही पुलिस कर्मियों ने उसके घर पहुंचकर अभद्रता की व गृहस्थी का सारा सामान उलट-पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed