{"_id":"61ec4f748a01c100543b9338","slug":"bahraich-bahraich-news-lko614655616","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में खेल रहे मासूम पर तेंदुए का हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में खेल रहे मासूम पर तेंदुए का हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। नौसर गुलरिया गांव में घर में खेल रहे मासूम पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने बच्चे का गला दबोच लिया। बच्चे ने शोर मचाया तो परिजन हांका लगाते हुए दौड़ाया। इस पर तेंदुआ मासूम को छोड़कर भाग गया। जब तक परिजन बच्चे के पास पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नौसर गुलरिया गांव निवासी इलियास का बेटा शाहिल (5) शनिवार शाम घर में खेल रहा था। इसी बीच जंगल से निकलकर तेंदुआ घर में घुस आया और शाहिल की गर्दन दबोच ली। शाहिल की चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो तेंदुए के जबड़े में शाहिल को देखकर सन्न रह गए। शोर मचने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सभी ने मिलकर हांका लगाया तो तेंदुआ शाहिल को छोड़कर भाग गया। इसके बाद सभी शाहिल के पास पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मौके पर पहुंच गया हूं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगवाया जा रहा है। उधर, लगातार तेंदुए के हमलों में हो रही मासूमों की मौत से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।