फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ससुराल गए युवक की हत्या, शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। डोकरी गांव निवासी युवक की ससुराल में पीटकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों ने ससुरालीजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रखकर प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक हंगामा व प्रदर्शन चलता रहा। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के डोकरी गांव निवासी 22 वर्षीय भीम पुत्र रामखेलावन का विवाह हरदी थाना क्षेत्र के वीरशाहपुर निवासी अंबिका प्रसाद की पुत्री बिट्टू के साथ लगभग सात महीने पहले हुआ था। विवाहिता का भाई अपनी बहन को लेने आया और जाते समय बहन के साथ जीजा को भी ले गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर भीम का किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और ससुरालीजनों ने मिलकर दामाद भीम की पिटाई कर दी। जब युवक बेहोश हो गया तो घरवालों को सूचना दी गई। भीम के परिजन ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसकी हालत काफी गंभीर थी। आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने बुधवार को खैरा-जैतापुर मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर बौंडी थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन ससुरालीजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजनों के बढ़ते गुस्से को देखकर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही महसी सीओ जेपी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और गुस्साएं परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीओ के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। सीओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed