फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

381 अपात्र किसानों से वसूले 20 लाख रुपये

Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र किसानों से कृषि विभाग ने रिकवरी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से अब तक 381 किसानों से 20 लाख 10 हजार रुपये की रिकवरी की गई है। बताते चलें कि 16 जुलाई, 2021 तक किसान सम्मान निधि योजना में 6819 किसान अपात्र पाए गए थे, जिसके बाद से ही कृषि विभाग ने किसानों से सम्मान निधि की वसूली शुरू की।
विज्ञापन

छोटे किसानों को कृषि कार्य में आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत किसानों के खाते र्में 6000 रुपये की धनराशि सरकार भेजती है। वृहत स्तर पर 2019 से लागू इस योजना की शुरुआत से कई अपात्र किसान भी योजना का लाभ उठा रहे हैं जिनकी धरपकड़ व रिकवरी अब कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। 16 जुलाई, 2021 तक जिले में 6819 किसान ऐेसे पाए गए हैं जो किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र हैं। कृषि विभाग ने ऐसे किसानों से अब रिकवरी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कृषि भवन में तैनात एडीओ कृषि संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि 6819 अपात्र किसानों में से अब तक 381 किसानों से रिकवरी की गई है। सभी 381 किसानों से रिकवरी की गई 20 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। वहीं, शेष बचे अन्य अपात्र किसानों से भी रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही उनसे भी रिकवरी कर उसे सरकारी खजाने में जमा करवा दिया जाएगा। वहीं, एक अन्य ने बताया कि अपात्रों का डाटा भारत सरकार की ओर से जारी किया जाता है, दसवीं किश्त जारी होने के बाद आने वाले डाटा में अपात्रों की संख्या तीन गुनी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी विभाग के एक कर्मी ने बताया कि कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने एक फरवरी, 2019 के बाद किसानों से खेत खरीदा है और किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन किया है। ये सभी अपात्र की श्रेणी में आते हैं। शपथ पत्र में साफ-साफ लिखा होने के बाद भी कई लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। इन सभी लोगों से रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के लिए परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद वरासत पाने वाले वारिस ही पात्र हैं।
अपात्रों के प्रकार संख्या
इनकम टैक्स 2049
मृतक 639
गलत खाता नंबर 2390
डबल खाता 807
गलत आधार 934
कुल 6819
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed