{"_id":"61cded58baccbb60cb49a94d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko611261752","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बंद हो जाएगा जिले का दूरदर्शन रिले केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बंद हो जाएगा जिले का दूरदर्शन रिले केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में विगत 37 वर्षों से संचालित दूरदर्शन रिले केंद्र को 31 दिसंबर से बंद करने का निर्णय लिया गया है। डीटीएच के बढ़ते प्रचलन की वजह से यह फैसला लिया गया है। केंद्र में तैनात कर्मचारियों को किसी अन्य केंद्र पर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले में 37 वर्ष पूर्व मनोरंजन के संसाधन की कोई व्यवस्था नहीं थी। मनोरंजन प्रेमी अपने घरों की छतों पर 25 से 30 फीट ऊंचे एंटीना लगाकर लखनऊ रिले केंद्र से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देखकर ही आनंद उठाते थे। हालांकि, घरों की छतों पर स्थापित कराए गए ऊंचे एंटीने से प्रसारण में आए दिन बाधा आती रहती थी। स्थानीय लोगों ने 1984 में जिले के तत्कालीन सांसद आरिफ मोहम्मद खान से इसे लेकर शिकायत की। इस पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी को जिले में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना को लेकर पत्र सौंपा था। मुख्यमंत्री ने रिले केंद्र को हरी झंडी दी थी। इसके बाद रोडवेज बस अड्डे के सामने भूमि लेकर रिले केंद्र की स्थापना की गई थी।
दूरदर्शन रिले केंद्र का निर्माण पूरा हो जाने के बाद 13 अक्टूबर 1984 को जिले के तत्कालीन डीएम डॉ. ओमप्रकाश की देखरेख में प्रदेश सरकार के तत्कालीन नियोजन राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह ने केंद्र का उद्घाटन किया। जिले में रिले केंद्र का संचालन होने के बाद मनोरंजन प्रेमियों को खासी खुशी मिली थी। मौजूदा समय फ्री डीटीएच के बढ़त प्रचलन से लोगों के घरों से एंटीना गायब हो गए। रिलकेंद्र का प्रसारण भी शून्य होता जा रहा था। ऐसे में फैजाबाद दूरदर्शन केंद्र के निदेशक अभियांत्रिकी ने केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया है। करीब 37 वर्षों से संचालित दूरदर्शन रिले केंद्र 31 दिसंबर से पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्र में तैनात कर्मचारियों को कहीं और भेजा जाएगा।