फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पड़ोसी देश का सहयोग जरूरी

Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक नेपालगंज के बांके जनपद में आयोजित हुई। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए पड़ोसी देश के सहयोग को आवश्यक बताया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एक देश से दूसरे देश की सीमा पार करने वाले अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाए व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके लिए सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरती जाए। नेपाल के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में बहराइच, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर व पीलीभीत के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed