फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

डेढ़ किलो गांजा के साथ टॉप टेन अपराधी दबोचा

Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। थाने के टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी पकड़ने में मोतीपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टॉपटेन अपराधी को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एएसपी के निर्देश पर मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने मुखबिरों का जाल बिछाया। थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि थाने का टॉपटेन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी बसरुद्दीन निवासी उर्रा कबेलपुर भागने की फिराक में है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने जालिमनगर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी को कंचनपुर मोड़ भेजा। टीम ने अपराधी को देखते ही चारों ओर से घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है। अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed