{"_id":"61c20e7113500b093c77712d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6100173121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रीफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, तीन दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस रीफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, तीन दुकानें राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के अति व्यस्त इलाके में हो रही अवैध गैस रीफिलिंग के दौरान आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पल भर में पूरी दुकान को आगोश में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सिलिंडर ब्लास्ट होने लगे। एक के बाद एक तीन सिलिंडर ब्लॉस्ट हुए। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। वहां पर मौजूद भीड़ को संभालने के लिए एएसपी नगर व तीन थानों की फोर्स मौजूद रही। सिलिंडर ब्लास्ट होने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है।
लखनऊ-बहराइच हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र का बंजारी मोड़ इलाका अति व्यस्त माना जाता है। बंजारी मोड़ निवासी रमेश जायसवाल की गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान है। बताया जाता है कि वह गैस चूल्हे बनाने के साथ ही छोटे सिलिंडरों में गैस भरने का काम भी करते हैं। मंगलवार दोपहर वह छोटे गैस सिलिंडर में गैस रीफिलिंग कर रहे थे। गैस भरने के बाद वह आग जलाकर चेक करने लगे। बताया जाता है कि दुकान के अंदर ही एक और सिलिंडर की रीफिलिंग हो रही थी। इसी दौरान चेक करते समय आग भड़क गई। जब तक वह आग बुझाने के लिए पानी व कपड़े डालते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग बढ़ गई और आसपास स्थित मेडिकल स्टोर, चाट व अन्य एक दुकान को अपने आगोश में ले लिया।
स्थानीय लोग एकत्र होकर आग पर काबू पाने के लिए पानी लेकर दौड़े। तभी सिलिंडर ब्लॉस्ट होने लगा। बताया जाता है कि एक के बाद एक तीन सिलिंडर ब्लास्ट हुए। सिलिडंर दगने की आवाज इतनी तेज थी कि दो तीन किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों के प्रयास से लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। आग लगने की सूचना पर एकत्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देहात कोतवाल राजनाथ सिंह, नगर कोतवाल राजेश कुमार व दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर के बंजारी मोड़ के पास दुकान में लगी आग और गैस सिलिंडर ब्लास्ट होते देख दोनों ओर से गाड़ियों को रोक दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लगभग एक घंटे बाद यातायात का संचालन कराया गया। हालांकि, एंबुलेंस को सुरक्षित निकाला जाता रहा। जाम में पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस को नहीं फंसने दिया।
बंजारी मोड़ के पास दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। जांच के दौरान दुकान के अंदर से पांच-छह सिलिंडर भी मिले हैं। जांच में प्रथम दृष्ट्या अवैध गैस रीफिलिंग की बात भी सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
- मनोज कुमार गुप्ता , अग्निशमन अधिकारी
बंजारी मोड़ के पास लगी आग में दो-तीन सिंलिंडर ब्लास्ट हुए हैं। दुकान में गैस चूल्हा बनाने व बेचने का कार्य होता था। वहां पर अधिक मात्रा में सिलिंडर क्यों रखे थे? कैसे आग लगी। इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी। अगर जांच में अवैध गैस रीफिलिंग की बात सामने आएगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर, बहराइच