{"_id":"61c0c82f900a5a3c0336ce48","slug":"bahraich-bahraich-news-lko609868965","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लोग खसरे की चपेट में, लापरवाही पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लोग खसरे की चपेट में, लापरवाही पर नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जरवल विकास खंड के कई मजरों में खसरा (चिकन पॉक्स) फैल गया है। महिलाओं, बच्चों समेत 50 से अधिक लोग खसरे की चपेट में आ गए हैं। खसरा एक गांव से दूसरे गांव में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा फैलने की जानकारी देेने के बाद भी सीएचसी से कोई टीम नहीं आई है। टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
विकास खंड के ग्राम पंचायत तप्पेसिपाह और इसके मजरा नई बाजार, मथुरावुरवा, हीरालाल पुरवा, कुर्मिंनपुरवा, बावन कुटिया और महरापुरवा में बीते चार दिनों से खसरा फैला हुआ है। गांव निवासी 13 वर्षीय प्रवेश, 12 वर्षीय मनीष, 10 वर्षीय रुचि, 10 माह की पल्लवी, अनीता, खुशबू, अंशिका, सुघरा देवी, रवि, सतीश समेत 50 से अधिक लोग खसरे की चपेट में आ गए हैं। खसरा फैलने की सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी मुस्तफाबाद के कर्मचारियों को दी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा है।
आलम यह है कि खसरा एक गांव से दूसरे गांव में फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों में तेज बुखार, शरीर में दर्द के साथ लाल चकत्ते निकल रहे हैं। यही समस्या बड़ों में भी हो रही है। सोहनसिंह पुरवा निवासी रक्षाराम ने बताया कि 15 दिन से खसरा फैला है, लेकिन सूचना के बाद भी कोई नहीं आया है। हीरालाल पुरवा निवासी रिंकू ने बताया कि गांव में कई दिनों से खसरा फैला है, लेकिन कई दिन पहले सूचना देने के बाद दो दिन पूर्व टीम आई थी। दवा देने के बाद दोबारा नहीं आई है। ग्रामीण दीपक ने बताया कि केवल हीरालाल पुरवा में टीम आई थी, अन्य मजरों में कोई भी टीम नहीं गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।