फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो प्रगतिशील किसानों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज का 23 वां दीक्षांत समारोह सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुआ। इसमें जिले के दो प्रगतिशील किसानों को राज्यपाल ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में फखरपुर ब्लॉक के घासीपुर निवासी प्रगतिशील किसान रिजवान अली को राज्यपाल ने सम्मानित किया। रिजवान को यह सम्मान फसल अवशेष प्रबंधन व सुपर सीडर द्वारा गेहूं, मसूर व सरसों की बोआई को प्रोत्साहन देने के लिए दिया गया। रिजवान की इस पद्धति से 10 से 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बीज की बचत होती है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकासखंड के नैना गांव निवासी प्रगतिशील किसान रामप्रवेश मौर्य को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। इन्होंने प्याज खरीद में जिले में पहला स्थान हासिल किया था और लगभग एक बीघा क्षेत्रफल में 40 से 50 हजार रुपये का खरीफ प्याज उगाया था। इन्हें उद्यान विभाग व कृषि विभाग द्वारा भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीपी शाही ने कृषकों के सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed