{"_id":"61c0c6c992f8ed20eb38bdb2","slug":"bahraich-bahraich-news-lko60986713","type":"story","status":"publish","title_hn":"केले के खेत में बिकती मिली शराब, दो पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केले के खेत में बिकती मिली शराब, दो पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब के उत्पादन व बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम चैनपुरवा में केले के खेत में शराब बिकती मिली। यहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। इसके बाद कोतवाली देहात अंतर्गत सुखनदिया में भी भारी मात्रा में अवैध शराब तथा लहन बरामद की गई। दो अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने थाना नानपारा, रिसिया व रामगांव क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। थाना रिसिया के ग्राम चैनपुरवा अंतर्गत केले के खेत में अवैध शराब बिक्री होती मिली। इस दौरान अभियुक्त शंकर पुत्र सुरेश निवासी धनकुट्टीपुरा फरार हो गया। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके से 50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
इसके बाद कोतवाली देहात के ग्राम सुखनदिया में 30 लीटर अवैध शराब तथा दो सौ किलोग्राम लहन बरामद की गई। लहन को मौके पर नष्ट कराते हुए अभियुक्त शिवबख्श पुत्र छोटू के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही अन्य स्थानों पर भी अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जनपद में अभियान चलाया जा रहा है।