फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो डिप्टी सीएमओ करेंगे टीकाकरण में घपले की जांच

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें लगाए गए कोरोना के टीकाकरण मामले में सामने आए गड़बड़झाले के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को जांच कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपेगी। सीएमओ के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने की स्थिति में सीएचसी अधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि अमर उजाला ने ,कागजी टीकाकरण: कहां से मिली 20464 डोज, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में सीएचसी प्रशासन द्वारा टीकाकरण में धांधली को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने दो डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। उन्होंने बताया कि डॉ. जयंत कुमार और डॉ. अजीत चंद्रा के नेतृत्व में टीम पूरे प्रकरण की जांच करेगी। एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर फर्जीवाड़ा सामने आता है तो सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं फर्जीवाड़े में जो कमियां सामने आएंगी उसे दुरुस्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed