फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मेडिकल कॉलेज परिसर में बेतरतीब वाहन बने समस्या

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज परिसर में वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़ा होने से हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे यहां आने वाले मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। चिकित्सक भी इस अव्यवस्था से खासे परेशान नजर आ रहे हैं। गंभीर रोगियों को इलाज के लिए लेकर आने वाली एंबुलेंस भी जाम के कारण विलंब से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज में हर दिन जनपद समेत दूरदराज के मरीज काफी संख्या में इलाज कराने पहुंचते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज परिसर में लोग वाहनों को चिन्हित स्टैंड पर न खड़ा कर इधर-उधर खड़ा कर देते हैं। इससे प्रतिदिन यहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गंभीर स्थिति में यहां रोगियों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम की समस्या से जूझती नजर आती हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ ही मेडिकल कॉलेज में तैनात चिकित्सक व अन्य कर्मी भी प्रतिदिन जाम के कारण परेशान नजर आते हैं। कई बार मांग के बाद भी वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई स्थान चिन्हित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए एक पार्किंग स्थल सीएमओ कार्यालय के सामने बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी के पीछे एक वाहन स्टैंड और बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस, बहराइच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed