फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मकान राख

Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
राजी चौराहा (बहराइच)। तहसील महसी के ग्राम सभा राजा रेहुआ कबरियनपुरवा में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो ग्रामीणों के आशियाने राख के ढेर में तब्दील हो गये। आग लगने से सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ग्राम कबरियनपुरवा में बीती रात अज्ञात कारणों से नसीम पुत्र कपिल के मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखते ही बचाव के लिए ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई। जब तक ग्रामीण बचाव के उपाय कर पाते, तब तक आग की लपटों ने समीप स्थित शरीफ पुत्र मोलहे के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की लपटों से नसीम के घर में रखे आठ हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के कुछ जेवरात, गेहूं व धान समेत गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। इसके साथ ही शरीफ के घर में रखा 26 कुंटल धान, छह कुंटल गेहूं, 50 हजार रुपये नगद व अन्य सामान नष्ट हो गया। घटना से दोनों परिवारों के लोग बेहाल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed