{"_id":"619d2804cbd7110053704669","slug":"bahraich-bahraich-news-lko605789171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्षों के बहाने पिछड़ा वर्ग को साध गए डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्षों के बहाने पिछड़ा वर्ग को साध गए डिप्टी सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में डिप्टी सीएम का दौरा राजनीति की सियासत के गलियारों में एक अलग ही सरगर्मी पैदा कर गया। डिप्टी सीएम ने बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचकर मुलाकात करने के बहाने जिले के पिछड़े वर्ग के समाज को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। डिप्टी सीएम ने जिले के दौरे पर आने के दौरान छह बूथ अध्यक्षों के घर पहुंचें जिसमें पांच बूथ अध्यक्ष पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। डिप्टी सीएम बूथ अध्यक्षों के परिवार से मिलकर उनको अपनेपन का अहसास कराया और हमेशा सुख-दुख में साथ देने का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम को अपने परिवार के बीच देखकर बूथ अध्यक्ष काफी खुश नजर आए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जिले में भले ही व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन डिप्टी सीएम का दौरा आगामी चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। जिले में पिछड़ा वर्ग समाज के लगभग 40 प्रतिशत लोग निवास करते है। ऐसे में डिप्टी सीएम ने आगामी चुनाव को देखते हुए पिछड़ा वर्ग के समाज को अपने साथ जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ा। जिले में सोमवार को श्री गुल्लावीर मंदिर में आयोजित व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन के बाद सीधे नगर बूथ अध्यक्ष राजेंद्र चौहान के घर पहुंचे। घर पहुंचते ही डिप्टी सीएम ने बूथ अध्यक्ष को अपनी बाहों में भरकर अपनेपन का अहसास कराया और परिवार का कुशलक्षेम पूछा।
इसके बाद डिप्टी सीएम काजीकटरा बूथ अध्यक्ष पारसनाथ साहू, बूथ अध्यक्ष अरूण कुमार मौर्या, कैसरगंज के जमालुद्दीन गांव निवासी बूथ अध्यक्ष विनोद वर्मा व तपेसिपाह के बूथ अध्यक्ष पारसनाथ निषाद के घर पहुंचे। यह पांचों बूथ अध्यक्ष पिछड़े वर्ग के समाज में आतेे है। डिप्टी सीएम धानकूट समाज के सभासद मनोज मिर्ची के घर भी पहुंचे। यहां पर भी कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने समाज को पिछड़े वर्ग में जोड़नेे का ज्ञापन साैंपा। अपने घर में डिप्टी सीएम को देखकर सभी बूथ अध्यक्ष के चेहरे खुशी से खिले रहे।
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम व्यापारियों का भाजपा पार्टी से काफी पुराना रिश्ता जोड़ा और उनको अपने पार्टी के साथ चलने की अपील की। डिप्टी सीएम ने अपने रिश्ते की बुनियाद को भी बहराइच की धरती से महत्व को जोड़ते हुए बताया। डिप्टी सीएम हर समय लोगों को जोड़ने में दिखे।
डिप्टी सीएम ने आगामी चुनाव के बारें में चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा में सातों सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने की मांग की। डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यहां सिर्फ एक सीट ही विपक्ष के खाते में है। आप लोग आशीर्वाद दीजिए कि आगामी चुनाव में सातों सीट पर जीत दिलाएं।