फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पेट्रोल पंप खराब, ब्लैक में खरीद रहे तेल

Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के गिरिजापुरी स्थित इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप विगत बुधवार से खराब पड़ा है। आलम यह है कि लोग ब्लैक यानी 120 रुपये मेें पेट्रोल खरीदकर काम चला रहे हैं। मजबूरी का आलम यह है कि इस पेट्रोल पंप से लखीमपुर मार्ग पर दूसरा पेट्रोल पंप 22 किमी दूर बोझिया में स्थित है, जबकि बहराइच मार्ग पर 40 किमी दूर स्थित है। ऐसे में लोग ब्लैक वाला महंगा पेट्रोल और डीजल डलवाना अधिक मुफीद समझ रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल न मिल पाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। टंकी कर्मचारियों का कहना है कि बुधवार सुबह से ही नेटवर्क खराब है, जिससे पेट्रोल और डीजल की मशीन नहीं चल पा रही है। तीन दिन पहले व्यवस्था को ठीक कराने के लिए शिकायत भी नोट कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई नहीं आया। गिरिजापुरी से लखीमपुर मार्ग पर लगभग 22 किलोमीटर दूर बोझिया पेट्रोल पंप और बहराइच मार्ग पर 40 किलोमीटर मिहींपुरवा में पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन

चारों तरफ जंगल के बीच में आबादी क्षेत्र हैं, जहां सिर्फ एक ही पेट्रोलपंप स्थित है। पेट्रोलपंप मैनेजर कृष्ण कुमार का कहना है कि नेटवर्क मशीन में कोई चिप खराब है, जिसके कारण मशीन नहीं चल पा रही है। उधर, क्षेत्रीय नागरिक रिजवान, अमित और कौशल आदि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल 120 रुपये से लेकर 130 के बीच में ब्लैक में बेचा जा रहा है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल ना होने के कारण मजबूरी में लोगों को खरीदना भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed