{"_id":"6182d483c97e7d2ca500f26d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6030761157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की आतिशबाजी से सतरंगी होगा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की आतिशबाजी से सतरंगी होगा आसमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दीपोत्सव पर्व का आगाज होने के बाद आज आसमान पटाखों से सतरंगी होता दिखेगा। पर्व के दूसरे दिन पटाखा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर पटाखे की खरीदारी की। इस बार कम आवाज वाले पटाखे को लोग तरजीह दे रहे हैं। अनार व जलेबी की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों की मानें तो इस बार दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
दीपोत्सव का आगाज होते ही चारों ओर खुशियां छाने लगी हैं। घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। धनतेरस पर बर्तन, कपड़ा, सर्राफा व इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार चमका तो अब पटाखा बाजार में भी रौनक छा गई है। एक दिन देर से दुकानें लगने को लेकर दुकानदारों में थोड़ी मायूसी जरूर रही, लेकिन दुकान लगने के बाद ग्राहकों की आमद देखने के बाद दुकानदार काफी खुश नजर आए। बच्चें अपने माता-पिता के साथ पटाखा बाजार की ओर रूख कर रहे है। बच्चों को जलेबी, अनार, फुलझड़ी व बंदूक काफी भा रही है। इस बार लोग ज्यादा आवाज वाले पटाखे खरीदने से थोड़ा परहेज भी कर रहे हैं। वहीं, युवाओं में काफी जोश है। उनकी पहली पसंद तेज आवाज वाले पटाखे ही है। अनार, फुलझड़ी समेत अन्य पटाखों से बाजार पटा पड़ा है। बृहस्पतिवार रात आसमान सतरंगी ही नजर आएगा। पटाखा विक्रेता मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार लगभग दो करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।