फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

महिला अपराधों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी : जूही

Mon, 01 Nov 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी जनसभाओं में कोरानाकाल के दौरान फ्री में राशन, गैस आदि बांटने की बातें कह रहे हैं, लेकिन यह नहीं बताते हैं कि इस महंगाई में गरीब जनता महंगे सिलिंडर से खाना कैसे पकाएगी। ये बातें सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने नगर पालिका परिसर मेें आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सपा के जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि भाजपा अपने चार वर्ष से अधिक के शासनकाल मेें सपा के कार्यों के नाम पर अपनी पीठ थपथपाती रही है। प्रदेश मेें महिला अपराधों मेें रिकॉर्ड 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार मेें महंगाई बढ़ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सरकारी संस्थानों को बेचने में ही जुटे हुए हैं। वह दिन दूर नहीं जब सरकारी स्कूल भी निजी संस्थान के पास चले जाएंगे। भाषण के अंत मेें उन्होंने जिले की जनता से सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी ने किया। इस मौके पर अब्दुल मन्नान, हाजी इमलाक खान, नंदेश्वरनंद यादव, प्रमोद सिंह जादौन, अजितेश पांडेय, अर्जुन गुप्ता, देवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा के कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान की अगुवाई मेें एआईएमआईएम के कोषाध्यक्ष कामरान समेत कई वार्ड अध्यक्षों और दर्जनों कार्यकर्ताओं को सपा की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंडी (बहराइच)। सपा महिलासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बौंडी के जैताबाजार मेें आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई व बरोजगारी से लोग परेशान हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, आंनद यादव, डॉ. राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

बहराइच। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महंगाई की मार से जनता जूझ रही है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री फ्री मेें राशन बांटने की बात कह रहे हैं। पत्रकारों ने जब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के बारे मेें सवाल पूछने की कोशिश की तो जूही ने कहा, कौन हैं प्रियंका, मैं प्रियंका को नहीं जानती। उन्होंने कहा कि प्रदेश मेें परिवर्तन की लहर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed