{"_id":"617d8b29fe17ec4e8a155f36","slug":"bahraich-bahraich-news-lko602507390","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजवापुर में 1447 बच्चे मिले अतिकुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजवापुर में 1447 बच्चे मिले अतिकुपोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। सितंबर माह में पोषण अभियान के तहत बच्चों की जांच व वजन में चौंका देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। तेजवापुर ब्लॉक में 1447 बच्चे कुपोषित मिले हैं। कुपोषित बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद बाल विकास विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सितंबर माह में शासन के निर्देश पर जिले में पोषण अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत तेजवापुर ब्लॉक के 70 से अधिक गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन व जांच कराई गई थी। अभियान के तहत तेजवापुर ब्लॉक में 28247 बच्चों की जांच हुई थी जिसमें 1447 बच्चे अतिकुपोषित मिले जबकि 11125 बच्चे कुपोषित मिले हैं। सीडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि बच्चों की जांच रिपोर्ट आ गई है। व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं।
इस बार कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों की संख्या में लगभग 65 प्रतिशत की कमी आई है। बच्चों के इलाज व सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसकी जानकारी क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई है। बच्चों के माता-पिता की काउंसलिंग की जाएगी जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके। कुपोषित मिले बच्चों को अस्पताल से दवा भी दिलाई जाएगी।