फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच दीपावली मेले का आगाज

Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच/नानपारा। ढलती शाम के बीच देशभक्ति के गीतों पर शहर के गेंदघर मैदान मे दीपावली मेेले का आगाज हुआ। दीपावली मेले का शुभारंभ सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ फीता काटकर किया। मेले के शुभारंभ के दौरान लोगों में गजब का उत्साह रहा। लोगों की भीड़ से मैदान भरा रहा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों, पटरी विक्रेताओं व रेहड़ी वालों को प्रोत्साहन देने के लिए शहर के गेंदघर मैदान व नानपारा के पालिका क्लब में दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से गेंदघर मैदान में चहल-पहल बढ़ने लगी। लोग स्टॉल सजाने में जुटे रहे। शाम छह बजते ही सांसद अक्षयवरलाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने जिले के अधिकारियों के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धमाल मचा दिया। देशभक्ति के गानों पर बच्चों ने गजब का जोश दिखाया। बच्चों का कार्यक्रम देखने के बाद विधायक व अधिकारियों ने मैदान में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉल पर लगे सामान के बारे में जानकारी भी ली। लोगों ने मेले के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम मनोज, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, प्रभारी कारागार अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला, ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी, पीओ डूडा संजय सिंह, बीएसए अजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, बलहा विधायक के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, समाजसेवी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान खां समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के आगाज के दौरान शहर का गेंदघर मैदान भीड़ से भरा रहा। लोग कार्यक्रम देखकर आनंदित होते रहे। मैदान के अंदर झूलों की व्यवस्था होने के कारण बच्चों ने भी खूब मस्ती की।

नानपारा। स्थानीय पालिका क्लब में दीपावली मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद अक्षवरलाल गोंड ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता सभासद संघ के अध्यक्ष जमाल हामिद वारसी व संचालन आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सांसद ने कहा कि प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सीताराम यादव, नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गुप्ता, अजय कुमार, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed