फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

पत्नी ने पति पर किया हमला

Tue, 26 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ले में पत्नी से मिलने आए युवक को देख पति नाराज हो गया और युवक को मिलने से रोक दिया। इस पर पत्नी ने पति पर हमला कर दिया। पति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने घायल पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय अरुण कुमार सोमवार देर शाम घर के बाहर खड़े थे। तभी उनकी पत्नी से कोई बाहरी युवक मिलने आया। आरोप है कि पति ने पत्नी के घर पर न होने की बात कहकर युवक को वापस कर दिया। यह बात पत्नी को नागवार गुजरी। दोनों में कहासुनी हुई तो पत्नी आगबबूला हो उठी। आरोप है कि पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे पति के सिर में चोट आ गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया जहां मरहम-पट्टी की गई। नगर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed