{"_id":"615c8d048ebc3e0de90f78b7","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5987857143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी है मृत किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी है मृत किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा में बहराइच के दो किसानों की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर मामला गरमाया हुआ है। पंजाब से आई मशहूर कलाकार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को झूठा करार दिया है। उनका दावा है कि किसान की गोली मारकर हत्या की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बनवाया गया है। कलाकार ने सरकार पर भी निशाना साधते हुए गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे पंजाब व हरियाणा के लोगों के आने का दावा किया है।
पंजाब से आई मशहूर कलाकार सोनिया मान ने कहा कि लखीमपुर हिंसा में हुई गुरूविंदर की मौत गोली लगने से हुई है। कान की तरफ गोली लगने का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने गलत दिखाया है कि गोली नहीं लगी है। हमने वीडियो भी बनाई है। दोबारा से शव का पोस्टमार्टम होगा। कलाकार ने कहा कि ये मामला यहां दबने वाला नहीं है। ये मामला आगे तक जाएगा। जब तक इनका इंसाफ नहीं हो जाता और मोनू मिश्रा जेल नहीं चला जाता। तब तक शव यहां पड़ा रहेगा। गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की जाए। इनको निलंबित किया जाए।
सोनिया ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुंडागर्दी का आलम यह है कि यहां नहीं आने दिया जा रहा था। इतनी जगह पर रोका गया जिसका जवाब नहीं। हमको पूछा गया कि कहां जा रही हो। हमने झूठ बोला कि गुरुद्वारा जा रहे है। भंडारे में जा रहे हैं। तब जाकर यहां तक पहुंचे हैं। हम किस बात की सियासत करेंगे। हम तो कलाकार हैं। जब तक इंसाफ नहीं मिलता। तब तक हम यहां बैठे रहेंगे। हमारे साथ पूरा पंजाब व हरियाणा खड़ा है, यहां आने के लिए।