{"_id":"6158a3218ebc3e09f0591108","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5983311106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे के दम पर ओला कार लूट ले गए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टे के दम पर ओला कार लूट ले गए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ से ओला कार बुक कराकर बहराइच आ रहे लुटेरों ने रास्ते में कट्टे की नोंक पर चालक को धमकाकर कार लूट ली व फरार हो गए। काफी मशक्कत के बाद चालक ने थाने पहुंचकर लूट की घटना की सूचना दी तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर एसपी, एएसपी, सीओ व एसओजी की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर चालक से जानकारी ली। पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमेें गठित की हैं।
राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थानाक्षेत्र के तपोवन नगर निवासी राघवेंद्र यादव ओला कैब में आर्टिका कार के चालक हैं। शुक्रवार देर रात तीन लोगों ने उन्हें बहराइच से मरीज लाने के लिए कार बुक कराई। रात लगभग डेढ़ बजे चालक समेत चार लोग कार पर सवार होकर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के चंदन कोडरी गांव के पास पहुंचे। चालक के मुताबिक, कार में सवार तीनों युवकों ने तमंचा दिखाया और गाड़ी में पीछे बैठने को कहा। उसके बाद लुटेरे कार लेकर लखनऊ की ओर रवाना हुए। रास्ते में जरवलरोड के पास पड़ने वाले ओवरब्रिज पर चालक को उतारकर फरार हो गए।
किसी तरह चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जरवलरोड थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को साथ में लेकर घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ कमलेश सिंह, कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा, एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेकर लुटेरों को पकड़ने के लिए एसपी ने टीम गठित की है। सीओ ने बताया कि चालक राघवेंद्र की तहरीर पर कैसरगंज में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।