फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

अफगानी नागरिकों को मिलेगा लांग टर्म वीजा

Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बहराइच पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने बुधवार को गुल्लावीर मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान के हालात पर भारत सरकार नजर बनाए हुए है। अफगानी नागरिकों के लिए लांग टर्म वीजा की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान में 500 भारतीय परिवार के तीन हजार लोग हैं। इन सभी को यहां लाने की कार्रवाई की जा रही है। अफगानी नागरिकों के लिए लांग टर्म वीजा शुरू किया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की भी शुरुआत की गई है। किसी भी जाति व धर्म के नागरिक को भारत आने की सुविधा रहेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है, लेकिन दूतावास पूरी तरह से बंद नहीं किया गया है। परिस्थितियों के अनुसार भारत सरकार तालिबान से संबंधों पर अपने नजरिए को लेकर फैसला लेगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की भौगोलिक सीमाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

धारा 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के हालात काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। पहले जहां लाल चौक पर कोई तिरंगा नहीं फहरा सकता था। आज वहां सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व निजी भवनों पर शान से तिरंगा लहरा रहा है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की ओर अग्रसर है। भारत को देश की आजादी के 100 साल पूरे होने पर विश्व की एक बड़ी शक्ति के रूप में पहचान दिलाना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, विधायक अनुपमा जायसवाल, योगेश वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, जिला प्रभारी नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेगासस जासूसी मामले में मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा है। कहा कि पेगासस मामले को लेकर विपक्ष लगातार भ्रांतियां फैला रहा है, लेकिन भारत सरकार का रुख पूरी तरह से स्पष्ट है और वह सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बात रख चुकी है। ऐसे में विपक्ष को अब जनता ही जवाब देगी।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण सदा दूसरों के हित के लिए काम करने वाला रहा है। ब्राह्मणों की नाराजगी को दिखाकर विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। बसपा के सतीश चंद्र मिश्र के आदर्श विकास दूबे जैसे अपराधी हो सकते हैं जिन्होंने पुलिस के लोगों को भी जिंदा नहीं छोड़ा, लेकिन भाजपा की स्पष्ट नीति है कि किसी भी अपराधी के साथ सरकार नरम रवैया नहीं रखेगी। वह चाहे किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय से जुड़ा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed