{"_id":"6105869f8ebc3eb9f67c7761","slug":"bahraich-bahraich-news-lko589340528","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चोरी कर कूदा युवक, जीआरपी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चोरी कर कूदा युवक, जीआरपी ने दबोचा
विज्ञापन
बहराइच। चलती ट्रेन में युवती के पर्स से नगदी चोरी कर भाग रहे चोर को जीआरपी पुलिस ने दौड़ाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के रुपये भी बरामद हुए। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
बहराइच से मैलानी जाने वाली ट्रेन पर जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। ट्रेन बहराइच से चलकर नानपारा पहुंचने वाली थी। ट्रेन में यात्री रेणुका पुत्री जगजीवन राम निवासी फकीरपुरी थाना सुजौली अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहीं थीं। नानपारा जंक्शन पर पहुंचने से पहले एक युवक रेणुका के पर्स से नगदी निकाल ली तो उन्होंने शोर मचा दिया। युवक चलती ट्रेन से कूद गया। इसी दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष भी गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए तो पीड़िता ने घटना बताई।
थानाध्यक्ष ने बिना देर किए कूदकर भाग रहे चोर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 5500 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुरा मोहल्ला निवासी रजनीश कुमार सोनी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।