फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन निर्माण की गुणवत्ता से असंतुष्ट दिखे सीएमओ

Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
bahraich
कैसरगंज (बहराइच)। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को कैसरगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला अस्पताल में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट के फाउंडेशन निर्माण का जायजा लिया। निर्माण कार्य से सीएमओ असंतुष्ट दिखे। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण प्लांट निर्माण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव पहुंच गए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं जांची। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीक्षक को दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे। महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए फाउंडेशन बन रहा है। फाउंडेशन निर्माण की सीएमओ ने गुणवत्ता जांची। सीएमओ गुणवत्ता को लेकर असंतुष्ट दिखे। सीएमओ ने निर्माण कार्य बेहतर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही कोरोना कॉल में ऑक्सीजन से परेशान लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान डॉ. रजनी चौधरी, बीसीपीएम रामप्रताप समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed