फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जाली नोटों के साथ युवा छात्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रिसियामोड़ (बहराइच)। नकली नोटों के साथ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने युवा छात्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गोड़ व एसओजी प्रभारी मुकेश सिंह अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मुखबिर का जाल बिछाए हुए थे। मुखबिर से सूचना मिली कि जाली नोटों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर संयुक्त टीम आसोम रोड पर स्थित ओवरब्रिज के पास पहुंची। जहां पर दो युवक संदिग्ध खड़े हुए दिखाई पड़े। टीम ने घेराबंदी करते हुए हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से आठ हजार रूपये नकली नोट बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान मटेरा थाना क्षेत्र के कुरवारी माफी गांव निवासी राहुल चौधरी उर्फ शिवम चौधरी व गोंडा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के केशवपुर पहड़वा गांव निवासी चंद्रभान सिंह उर्फ भानू के रूप में हुई।
विज्ञापन

इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राहुल चौधरी ने अपने आपको युवा छात्र संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। टीम में रिसिया थाने से एसआई अजय कुमार तिवारी, एसआई राजमन यादव, सर्विलांस टीम से करूणेश शुक्ला, सुनील कुमार यादव, विजय पटेल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed