{"_id":"6100414f8ebc3e58680a957e","slug":"bahraich-bahraich-news-lko588758214","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदर्शन पर डटे रहे एंबुलेंस कर्मी, 10 को बर्खास्तगी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदर्शन पर डटे रहे एंबुलेंस कर्मी, 10 को बर्खास्तगी का नोटिस
विज्ञापन
27 बीएचआर 03 - बहराइच के मेडिकल कालेज में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारी को ज्ञापन सौंपते
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आंदोलनत एंबुलेंस कर्मी सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदर्शन पर डटे रहे। इसको देखते हुए मंगलवार शाम को महामंत्री समेत 10 कर्मचारियों को बर्खास्ती का नोटिस भेज दिया गया है। वहीं एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया। नगर मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्साधिकारी ने पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया, लेकिन सभी प्रदर्शन तोड़ने को राजी नहीं हुए।
जीवनदायिनी 102, 108 और एएलएस सेवा के एंबुलेंस कर्मी अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिले में 79 एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह से ठप है। सभी एंबुलेंस महिला अस्पताल के सामने परिसर में खड़ी हैं। एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। सरकार ने सख्ती दिखाते हुए कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन समाप्त करने की चेतावनी दी। एस्मा भी लगा दिया। इसके बावजूद कर्मचारी पीछे नहीं हटे। सभी ने मंगलवार को भी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एंबुलेंस कर्मियों के प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता कर धरना समाप्त करने की बात कही। लेकिन एंबुलेंस कर्मी जब तक छह सूत्रीय मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन समाप्त करने की बात से इंकार कर रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि आप सभी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। ऐसे में काम करते रहें, लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने बात मानने से इंकार कर दिया। एंबुलेंस कर्मियों के धरना में सपा नेता राजेश कुमार तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए पूरा करने की मांग की। उधर सरकार ने एंबुलेंस कर्मचारी संघ के महामंत्री नसीम अहमद समेत 10 कर्मचारियों को बर्खास्ती का नोटिस भेज दिया है। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप लेकिन सभी धरना खत्म करने से इंकार कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान रवि जायसवाल, राहुल कुमार, पंकज, अंकित सिंह, अंजनी, तिवारी, आलोक कुमार, गुलशन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस कर्मियों ने बताया कि जीवीके के सीईओ एके रेड्डी और एचआर लिंगदास राज द्वारा फोन करके धमकी दी जा रही है। साथ ही धरना समाप्त न करने पर सभी की सेवाएं समाप्त करने की बात कही जा रही है।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय व महामंत्री नसीम अहमद ने बताया कि सीएमओ चार एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के लिए दी गई है। जिससे मंगलवार को दो-दो मरीज अस्पताल भेजे गए।
एंबुलेंस कर्मचारी संघ के महामंत्री नसीम अहमद ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 700 लोग एंबुलेंस सेवा के लिए काल करते हैं। मंगलवार को 220 से अधिक लोगों ने काल किया, लेकिन सेवाएं ठप होने से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकीं।