{"_id":"60fb05f78ebc3e58024f9bc4","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5881783192","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, तीन मकान नदी में समाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, तीन मकान नदी में समाहित
विज्ञापन
23 बीएचआर 43 - महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ आने से गांव में भरा पानी।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। महसी तहसील में सरयू नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। 10 गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से छह नाव लगाई गई हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान शुरू हो गया है जिसमें तीन ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हुए हैं। उपजिलाधिकारी ने एनडीआरएफ की टीम के साथ बाढ़ का जायजा लेकर लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
मोतीपुर तहसील स्थित तीन बैराजों से बृहस्पतिवार को साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिससे महसी तहसील के सरयू नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। तहसील के मुताबिक नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। महसी तहसील क्षेत्र के तारापुरवा, जोगलापुरवा, नगेसरपुरवा, पंडितपुरवा, रानीबाग, नगेसरपुरवा, अहिरनपुरवा, लोनियनपुरवा, चौहाननपुरवा, चमरही गांव में बाढ़ का पानी भरा है। ग्रामीण बाढ़ के पानी के बीच ही निवास करने को विवश हैं। शुक्रवार को बाढ़ का जायजा लेने के लिए एसडीएम एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार विपुल सिंह ने एनडीआरएफ की टीम के साथ टिकुरी, पिपरी, कायमपुर का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन गांवों में पानी भरा है। वहां के ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राजस्व कर्मियों को लगाया गया है।
तहसील क्षेत्र के सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़ने से वर्तमान जलस्तर 111.610 मीटर पहुंच गया है। बाढ़ प्रभावित लोग के लोग पलायन को मजबूर हैं। उधर जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान भी शुरू हो गई है। महेश कुमार, रामदुलारे, हकीमा पत्नी मुइद्दीन का मकान बाढ़ के पानी में कट गया है। तहसीलदार ने बताया कि सभी को मुआवजा दिया जाएगा।