फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 23 Jun 2021 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बढ़ती हुई महंगाई, भ्रष्टाचार व गेहूं खरीद मेें किसानों के उत्पीड़न को लेकर मंगलवार को सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा के जिला कार्यालय
विज्ञापन

से जुलूस निकालते समय सपाइयों व पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। गुस्साए सपाइयों ने कार्यालय के सामने मार्ग जामकर प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने शुष् कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को सपाइयों से ज्ञापन लेकर धरने को समाप्त कराया।
मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाई पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से सभी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई मेें जुलूस लेकर जैसे ही पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट जाने के लिए बाहर निकले। इसी बीच कार्यालय के बाहर मौजूद भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर सपाइयों को बलपूर्वक रोक दिया। पुलिस के जबरन रोकने का विरोध करते हुए सपाई व पुलिसकर्मी आपस में नोकझोंक करने लगे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते सपाई आगे नहीं जा सके। गुस्साए सपा कार्यकर्ता बहराइच -नानपारा बाईपास मार्ग जामकर प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड पर ही धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि किसानों व मजदूरों का उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है। पूर्व जिपं सदस्य रामजी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव मेें जनता करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बेहताशा वृद्धि से उत्पन्न हुई महंगाई ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी नहीं छोड़ा। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी। युवा सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन ने कहा कि जब सरकार को कोरोना से लड़ना था तब वह आपस मेें ही लड़ रहे थे। छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने मेें लगे हैं। धरने के दौरान मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अनिल सिंह ने सपाइयों से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन लेकर धरने को समाप्त कराया। धरने को वरिष्ठ सपा नेता व कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक शब्बीर वाल्मीकि, दिलीप वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी ने किया। इस मौके पर राजेश तिवारी, निशा शर्मा, तेजे खां, नईम खान, नदीमुलहक तन्नू, अर्जुन गुप्ता, अब्दुल रशीद, मुन्ना मारिया, मोहम्मद तारिक, अजीत सिंह, रवींद्र तिवारी, सत्यम बाजपेई, अमरदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नानपारा-बहराइच बाईपास मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। मार्ग बंद होने से नानपारा जाने व आने वालों वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि,
नगर मजिस्ट्रेट के ज्ञापन लेने के बाद सपाइयों का धरना-प्रदर्शन तो समाप्त हो गया, लेकिन मार्ग कि दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगने से कई घंटों तक मार्ग जाम रहा। पुलिस को जाम हटाने मेें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed