फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

चाइनीज मांझे से कटी बाइक सवार की गर्दन, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Sun, 20 Jun 2021 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
bahraich
19 बीएचआर 19 - रिसिया में ओवरब्रिज के पास चायनीज मांझे से कटने से युवक की मौत के बाद जमा भीड़ व जांच कर? - फोटो : BAHRAICH
रिसियामोड़ (बहराइच)। नानपारा-बहराइच हाईवे स्थित मोहम्मदा नाले के पास बाइक सवार की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से तड़पकर मौत हो गई, जबकि दूसरे साथी को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहोश हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी विजय बहादुर के 18 वर्षीय पुत्र प्रगेश यादव उर्फ दीपक गांव के ही युवक राहुल के साथ शनिवार की दोपहर किसी काम से बाइक पर सवार होकर बहराइच आ रहे थे। नानपारा-बहराइच हाईवे पर स्थित मोहम्मदानाला रेलवे फ्लाईओवर के पास कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। पतंग उड़ाने के लिए लोग चाइनीज मांझा लगाए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार ओवरब्रिज के पास से गुजर रहा था कि तभी उड़ रही पतंग में लगे चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे मौके ही प्रगेश की गर्दन कट गई और घटनास्थल पर ही युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि साथी राहुल को मामूली चोट आई है। सूचना पर रिसिया थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ एसआई इंद्रजीत यादव व अजय तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है, बावजूद इसके बाजारों में आसानी से मिल रहा है। शायद यही कारण है कि पतंग उड़ाने का शौक रखने वालों को चाइनीज मांझा आसानी से मिल जा रहा है। जिसका परिणाम लोगों को अपनी जान गंवा कर चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित होने के बावजूद भी अगर कोई चाइनीज मांझा बेच रहा है। इसकी सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में चाइनीज मांझा के बारे में जानकारी कर बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।
कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed