फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAICH

भाग रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने तीन किलोमीटर तक दौड़ाकर पकड़ा

Sun, 20 Jun 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
BAHRAICH
बहराइच। चोरी के मामले मेें वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए मुखबिर से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वह भागने लगा। आरोपी को भागता देख पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर हमला करने के लिए ईंट-पत्थर हाथ में उठा लिया। आरोपी की इस हरकत को देखते हुए अपना बचाव कर तीन चौकी इंचार्जों ने घेराबंदी की। तीन किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल प्रेमपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित आरोपी शेखदहीर गांव निवासी अशफाक उर्फ राजू बंजारी मोड़ के आसपास मौजूद है। सूचना पर कोतवाल ने तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मिश्रा को भेजा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगा। आरोपी के भागने की सूचना पर कोतवाल ने जेलरोड चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप व चिलवरिया चौकी इंचार्ज शिवनाथ गुप्ता को लगाकर स्वयं मोर्चा संभाला। आरोपी तीन किलोमीटर तक भागता रहा और पुलिस पीछा करती रही। चारों ओर से घेराबंदी कर पुलिस ने गोंडा रोड पर स्थित रसूलपुर गांव के पास दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चरस बरामदगी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पहले से 26 अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं जिनमें दो मुकदमों में वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed