फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

स्पर निर्माण की धीमी प्रगति पर भड़के डीएम, जांच के निर्देश

Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जनपद में संभावित बाढ़ से पूर्व राहत व बचाव कार्यों के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील कैसरगंज क्षेत्र का भ्रमण किया। आदमपुर-रेवली तटबंध का निरीक्षण करते हुए डीएम ने स्पर निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। गुणवत्ता की जांच कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

कैसरगंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम महेश कुमार कैथल व तहसीलदार शिव प्रसाद के साथ कैसरगंज के आदमपुर-रेवली तटबंध का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध की निगरानी करते रहें और सुदृढ़ीकरण के कार्य में लगे हुए ठेकेदारों तथा कार्यदायी संस्था के
विज्ञापन

अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सूची हर समय अपने पास रखें। आदमपुर तटबंध के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु टीकाकरण टीम के सदस्यों से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के उपचार तथा टीकाकरण के संबंध में की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि बाढ़ से पूर्व सभी पशुओं का टीकाकरण एवं उपचार से आच्छादित कर दिया जाय। आदमपुर रेलवे प्वाइंट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्रेनेज खंड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार मिट्टी भरी बोरियों की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रखी जाण्। जिलाधिकारी ने घाघरा घाट पर बनवाए जा रहे स्पर का भी निरीक्षण किया। वहां धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताते हुए संबंधित
अधिकारियों को काम में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र ने निर्माणाधीन स्पर की गुणवत्ता की भी जांच कराए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बाढ़ चैकी आदमपुर का निरीक्षण कर वहां पर की गईं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने चौकी पर बने शौचालयों की साफ सफाई ठीक से न होने पर नाराजगी जताई तथा पेयजल की व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम व तहसीलदार कैसरगंज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed