फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

बालक का बायां हाथ तेंदुए ने चबाया, भर्ती

Thu, 17 Jun 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। ककरहा रेंज के नौबना गांव निवासी एक 10 वर्षीय बालक बुधवार को नियत्यक्रिया के लिए खेत में गया था। तभी जंगल से आए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े, इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन हमले में तेंदुए ने बालक का बायां हाथ पूरी तरह से नोंच लिया है। तेंदुए के हमले में घायल का इलाज सीएचसी में कराया गया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत नौबना गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी अखिलेश कुमार (10) पुत्र पारसनाथ बुधवार सुबह नित्यक्रिया के लिए खेतों की ओर गया था। इसी दौरान तेंदुआ जंगल से निकलकर आया। उसने बालक पर हमला कर उसके हाथ को पकड़ लिया। बालक ने शोर मचाते हुए हाथ झिटका। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक तेंदुए ने बालक के बाएं हाथ को पूरी तरह से नोंच लिया, हाथ से खून बहने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना नौबना वन चौकी पर दी। वन दरोगा आलोक मणि तिवारी, वन रक्षक अमर समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। वन दरोगा ने बताया कि घायल बालक का इलाज मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। तेंदुए के हमले में बालक घायल हुआ है, प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल बालक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिन से लगातार बारिश हो रही है, तेज बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। इसको देखते हुए जंगली जीव भी बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में जंगल से सटे गांव के लोग संभलकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाशदीप बाधवान डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed