फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मांगलिक कार्यक्रम में बार-बालाओं ने लगाया ठुमका, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Jun 2021 04:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:48 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बड़ा दरोगा पुरवा गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। उनके के डांस को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम को बंद कर भीड़ को खदेड़ा। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आयोजक समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा दरोगा पुरवा गांव निवासी आसिफ अली के घर में बुधवार को मांगलिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस कराने की भी व्यवस्था थी। बुधवार की रात बार बालाएं आयोजक के घर के सामने ही डांस कर रही थीं। डांस देखने के लिए गांव के लोग भारी तादाद में एकत्रित हो गए, सोशल डिस्टेसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद भी भारी संख्या में भीड़ एकत्र हुई। बिना अनुमति के बार बालाओं के डांस होने की सूचना मोतीपुर थानाध्यक्ष आरपी यादव को मिली। थानाध्यक्ष ने तत्काल मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर डांस को बंद कराकर भीड़ को खदेड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आसिफ, मुंगेर अली, सरवर अली, हनीफ, सिराजुद्दीन, नदीम, अख्तर, मकबूल, शरीफ, गुड्डू व अज्ञात के खिलाफ के मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed