फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला, घायल

Tue, 08 Jun 2021 03:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
bahraich
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा रेंज के सेमरी मलमला गांव निवासी एक ग्रामीण सोमवार को तालाब में स्नान कर रहा था। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव के निकट तालाब और नदियां बहती हैं। सोमवार को गर्मी अधिक होने से गांव निवासी भुहियारे (35) पुत्र भरोसे गांव में स्थित तालाब में स्नान करने के लिए गया। तालाब में भुहियारे स्नान कर रहा था तभी एक मगरमच्छ आ गया। उसने स्नान कर रहे ग्रामीण को पकड़ लिया। दाहिने हाथ को पूरी तरह से चबा लिया। ग्रामीण ने किसी तरह शोर मचाते हुए खुद को मगरमच्छ से बचाया लेकिन तब तक उसकी बांह को मगरमच्छ ने चबा लिया। गंभीर हालत में आसपास के लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया। सीएचसी में घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed