फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

गाजी की दरगाह पर हुई कोरोना के खात्मे की दुआ

Mon, 31 May 2021 03:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
bahraich
गबहराइच। गाजी की दरगाह पर लगने वाला जेठ मेला कोरोना संक्रमण के कारण इस बार भी स्थगित रहा। सादगी के साथ चादर चढ़ाकर कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। मेले में लगातार दूसरे साल भी चहल-पहल नहीं दिखाई दी। रस्म अदायगी कर मेले परंपरा का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

बहराइच के सैय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर प्रतिवर्ष जेठ मेले का आयोजन होता है। जेठ मेले में पूर्वांचल समेत प्रदेश के अन्य जिलों से करीब 250 बरातें आती थीं। रविवार को मुख्य मेले का दिन था। मगर कोरोना महामारी के कारण मेला पहले ही स्थगित कर दिया गया था। परंपरा को निभाते हुए रविवार को प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष शमशाद अहमद की अगुवाई में प्रबंधक अलीमुल हक, बकाउल्ला, बच्चे भारती, मकसूद राइनी, दिलशाद अहमद, वसीम मेकरानी, अजमतउल्ला समेत अन्य लोगों ने चादर चढ़ाई और देश से कोरोना के खात्मे की दुआ की गई। अध्यक्ष शमशाद ने बताया कि मेले में किसी से भी न आने की अपील लगातार की जा रही है। जायरीन घरों पर रहकर ही इबादत करते हुए देश में अमन-चैन की दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed