फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BAHRAICH

बारिश बनी आफत, बिजली व संचार सेवाएं चरमराईं

Sun, 30 May 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
BAHRAICH
बहराइच। तराई में हो रही लगातार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें पानी से डूब गई हैं। मुख्य मार्गों पर जलभराव व कीचड़ से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ टूटने व विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और अधिक खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

तराई में दक्षिण भारत के समुद्र तटीय इलाकों से उठे यास तूफान का असर दिख रहा है। दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गर्मी और उमस से तराईवासियों को राहत मिली। मगर दो दिनों से हो रही बरसात के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार से जारी हुआ बरसात का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को देर रात से ही तेज बारिश होने लगी। बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। बरसात होने से शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा, नाजिरपुरा, अकबरपुरा, सूफीपुरा, माधवरेती आदि में जलभराव के हालात पैदा हो गए। जलभराव होने से लोगों के घरों में भी पानी घुसने लगा और रास्ते से गुजरना भी मुश्किल रहा। यही हालात शहर के मुख्य मार्गों के भी रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के अस्पताल चौराहा से घंटाघर जाने वाला मार्ग जर्जर होने के कारण पानी से भर गया। जिससे मार्ग पर चलने वाले लोगों में चोटहिल होने की भी संभावना बनी रही। वहीं बरसात होने के कारण बिजली आपूर्ति की भी समस्या पैदा हो गई। शहर के कई मोहल्लों में तार टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। कई जगहों पर तेज हवाएं चलने के कारण बिजली के तार पर पेड़ों की डाल टूट कर गिर गई। जिससे भी आपूर्ति प्रभावित रही। संचार सेवाएं भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर 33 केवी लाइन में खराबी को दूर करने के बाद बिजली की आपूर्ति सुजौली इलाके में शुरु की गई थी। इस बीच शुरु हुई बरसात के कारण बिजली की आपूर्ति फिर से ठप हो गई। शनिवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र के ऑपरेटर राजू सिंह की अगुवाई में विद्युत कर्मी जयबीर, घिरहू व बबलू ने पेट्रोलिंग शुरु की। जिस पर कई स्थानों पर तार पर पेड़ की डाल टूटी मिली। बांस के सहारे टहनियों को हटाकर आपूर्ति शुरु की गई। करीब 44 घंटे सुजौली के आंबा, बर्दिया, बिछिया, कारीकोट, मटेही, रमपुरवा आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरु हो सकी। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

रुपईडीहा। विकास खंड नवाबगंज के ग्राम सहजना के मजरा निबिया में लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। जिसके कारण करीब 100 घरों में सात दिनों से बिजली नहीं आ रही। ग्रामीण छोटकऊ, निसार, फारुक, शिवकुमार वर्मा आदि ने बताया कि आएदिन ट्रांसफार्मर जल जाता है। लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बिजली न आने से समस्या हो रही है। इसकी शिकायत विद्युत उपकेंद्र पर ही जा चुकी है। मगर अभी तक किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed