{"_id":"60b139078ebc3e866132cf2b","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5799979183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर टकराए दो ट्रक, राहगीर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर टकराए दो ट्रक, राहगीर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कतर्निया चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह दो ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। गिट्टी से लदा ट्रक पलट गया और उसके नीचे दबने से बाइक सवार राहगीर की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को खींचकर किनारे कराया। लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के कर्मियनपुरवा कतर्निया चौराहा बाईपास पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। आगे वाले ट्रक में गिट्टी लदी थी जिससे वह अनियंत्रित होकर मौके पर ही पलट गया। पलटने के दौरान बाइक सवार राहगीर सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवरंगपुर निवासी अंकित वर्मा (25) पुत्र सदाशिव वर्मा चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही राहगीर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार पुत्र जगदीश, उदयनाथ यादव पुत्र मथुरा प्रसाद व सूरज कुमार पुत्र मुंशीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। यहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक पलट जाने से आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना पर सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव, नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने जेसीबी मंगवाकर ट्रक को रास्ते से हटवाया तब आवागमन शुरू हुआ। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।