फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भाजपा के बागी पूर्व विधायक ने थामा सपा का दामन

Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। भाजपा के बागी पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने मंगलवार को कई ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के साथ सपा का दामन थाम लिया है। सपा के जिला कार्यालय पर पूर्व विधायक व उनके समर्थकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मेें भाजपा के पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने अपने समर्थक ग्राम प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के साथ पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए घर वापसी कर ली है। मालूम हो कि जिला पंचायत चुनाव मेें पूर्व विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर अपनी प्रबल दावेदारी ठोंकते हुए अपनी बेटी मंशादेवी को जिला पंचायत सदस्य के पद पर भाजपा से चुनाव लड़ाना चाहते थे। लेकिन भाजपा के जिला नेतृत्व ने उनकी बेटी के स्थान पर दूसरे प्रत्याशी को चुनाव मैदान मेें उतार दिया था। इससे नाराज होकर पूर्व विधायक ने बागी तेवर दिखाते हुए अपनी बेटी को निर्दलीय चुनाव मैदान मेें उतार दिया था।
विज्ञापन

चुनाव मेें पूर्व विधायक की बेटी विजयी घोषित की गईं थीं। पूर्व विधायक के बागी होने पर भाजपा नेतृत्व ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया था। निष्कासन के बाद से ही पूर्व विधायक पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, पूर्व काबीना मंत्री यासर शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के संपर्क में थे। मंगलवार को पूर्व काबीना मंत्री के निर्देशन मेें पूर्व विधायक को जिलाध्यक्ष यादव व जिला कोषाध्यक्ष मन्नान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले सात वर्षों तक भाजपा में रहकर उनको यह महसूस होने लगा था कि भाजपा एक फासिस्टवादी पार्टी है इसलिए देशहित को ध्यान मेें रखते हुए अपनी पुरानी पार्टी मेें वापसी की है। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पूर्व विधायक वर्मा के आने से पूरे देवीपाटन मंडल मेें सपा को मजबूती मिली है। कार्यक्रम के दौरान युवा सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन, पूर्व विधायक रामतेज यादव व शब्बीर बाल्मीकि, नंदेश्वरनंद यादव, रामजी यादव, अर्जुन गुप्ता, सुंदललाल बाजपेई, पूर्व जिपं अध्यक्ष नदीम मन्ना, देवेशचंद्र मिश्रा, अजितेश पांडेय, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के साथ उनकी बेटी जिपं सदस्य मंशादेवी, पूर्व जिपं सदस्य विनोद कुमार वर्मा, ग्राम प्रधानों में गौतम गुजराती, राजेश वर्मा, कमला प्रसाद वर्मा, जीतनराम वर्मा, राजू वर्मा समेत कई बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों को जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने सपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed